छत्तीसगढ़

रिलायंस स्मार्ट पॉइंट की 89,000 रुपये की बिक्री राशि का गबन, आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर– दिनांक 11.01.2025 को प्रार्थी निशान कटरे पिता डाकचंद कटरे उम्र 26 साल निवासी टेकरी थाना आमगांव जिला गोंदिया हाल पता अवंति विहार मकान नंबर 339/3 राजीव गांधी नगर रवि ग्राम तेलीबाधा जिला रायपुर का थाना आकर लिखित आवेदन के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी रिलायंस स्मार्ट प्वाईंट में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शिवानंद नगर खमतराई स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाईट में कार्य करने वाली लता रानी शर्मा को उक्त स्मार्ट प्वाईंट में कमप्युटर केश काउंटर के रूम में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया था जहां पर लता रानी शर्मा द्वारा दिनांक 10.02.2024 से 15.12. 2024 के मध्य कम्प्युटर की बिलिंग के दौरान बिना स्कैनिंग किए ग्राहको को सामान देने एवं स्कैनिंग पश्चात उसको निरस्त कर ग्राहको को सामान देकर उसके विकय की राशि 89,000/- रूपये प्राप्त करके अपने उपयोग में लिया गया हैं। की प्रार्थी कि रिपोर्ट पर पूर्व में थाना खमतराई में अपराध कमांक 21/25 धारा 316 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपिया घटना दिनांक से फरार थी जिसे आज दिनांक 25.01.2025 को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी -लता रानी शर्मा पति स्व. मनीष शर्मा उम्र 29 वर्ष सा. अशोक नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!