छत्तीसगढ़

सबमर्सिबल पम्प, वेल्डिग मशीन व अन्य इलेक्ट्रिक सामान को चोरी करने वाले आरोपी चढ़े रतनपुर पुलिस के हत्थे..

रतनपुर: दिनाँक 08/01/2025 व दिनाँक 09/01/2025 को प्रार्थी शिवकुमार राज निवासी सॉधीपारा रतनपुर व उमाशंकर यादव निवासी खॅुटाघाट रतनपुर के द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि खॅुटाघाट रतनपुर के पास दो अलग- अलग फार्म हाउस से एक नग टुल्लू पम्प, एक दीवान, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, केबल वायर तथा खेत में लगे सबमर्सिबल पम्प को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। कि प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर चोरी गई मशरूका व अज्ञात चोरी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में टीम गठित कर व मुखबीर लगाकर पतासाजी की जा रही थी। कि घटनास्थल के आसपास के लोगों के द्वारा ग्राम खॅुटाघाट निवासी पुरूषोत्तम पटेल के उपर संदेह व्यक्त करने पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पुलिस द्वारा हिकमत अमली से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा उक्त दोनों स्थानों से मशरूका चोरी करना व भरारी निवासी जयकिशन ऊर्फ गोलू साहू के पास बिक्री करना बताने से चोरी की मशरूका की खरीदी करने वाले आरोपी जयकिशन साहू से एक नग टुल्लू पम्प, एक दीवान, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, केबल वायर को व सबमर्सिबल पम्प को आरोपी पुरूषोत्तम पटेल से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – 1. पुरूषोत्तम पटेल पिता बाबू लाल पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी खॅुटाघाट थाना रतनपुर,

2. जयकिशन साहू ऊर्फ गोलू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी भरारी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!