छत्तीसगढ़बिज़नेस/व्यापार

धड़ल्ले से बिक रही प्रीमियम हैचबैक Maruti Baleno कार, कंपनी को 44 दिनों में मिली 50 हजार से अधिक बुकिंग

नई मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च के बाद से अबतक 50,000 यूनिट्स से भी अधिक की बुकिंग मिल चुकी है। नई बलेनो को लॉन्च किये अभी एक ही महीना हुआ है और इसे मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट को भारत में 6.35 लाख रुपये (बेस वैरिएंट सिग्मा) से 9.49 लाख रुपये (टॉप वैरिएंट अल्फा) की कीमत के बीच लॉन्च किया गया है। नई मारुति सुजुकी बलेनो पूरी तरह नए डिजाइन और बॉडी पैनल के साथ आती है। यह अपने पुराने मॉडल से भारी है और कंपनी के नए सस्पेंशन सिस्टम से लैस है।

हालांकि, नई बलेनो के साइज में बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसका स्टाइल और लुक पूरी तरह अपडेट है। इसके बम्पर, ग्रिल, एलईडी हेडलाइट, फॉग लैंप, बोनट, साइड पैनल और टेल लाइट को अपडेट किया गया है। इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स और कंपनी का नया कनेक्टेड कार सूट दिया गया है।

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के फीचर्स की बात करें तो, इसमें नए डैशबोर्ड के साथ फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, नया स्टीयरिंग, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, इंटीरियर फैब्रिक, नया इंटीरियर कलर थीम और कम्फर्ट व सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई बलेनो में 360-डिग्री कैमरा के साथ, 9-इंच का बड़ा स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा, नए बलेनो में 6-एयरबैग, आर्क्मिस साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, की लेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट और ऑटो एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट अमाउंट दिया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!