छत्तीसगढ़

घर के टमाटर बाड़ी की आड़ में मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल…

जशपुर : दिनांक 04.01.2025 को मुखबीर से थाना बागबहार को सूचना मिली कि ग्राम महेशपुर सलिहापारा का रहने वाला अजीत कुमार यादव अपने घर के पीछे टमाटर बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती किया है, इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी बागबहार द्वारा टीम एवं गवाहों के साथ आरोपी के खेत में रेड कार्यवाही करने पर उक्त आरोपी के घर स्थित बाड़ी में 07 नग गांजा का पौधा कुल वजन 12 किलो 380 ग्राम कीमती रू. 60,000 /- मिलने पर पुलिस ने जप्त किया। पुलिस द्वारा उक्त गांजा को उखड़वाकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी अजित कुमार यादव को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अजित कुमार यादव द्वारा अपने घर बाड़ी में उक्त गांजा पौधा को अपने अधिपत्य में रखकर खेती करना स्वीकार किया है। आरोपी अजित कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी महेशपुर सलिहापारा का कृत्य धारा 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर उसे दिनांक 04.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

आरोपी का नाम:- अजीत कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी महेशपुर सलिहापारा थाना बागबहार।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!