कांकेर : प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत आवेदन पेश किया गया कि यशवंत नरेटी व प्रार्थीया के मध्य जमीन ,खरीदी बिक्री में जिसके तहत विक्रय के लिये अनुबंधित भुमि की कीमत 320000 रूपये प्रति डिसमिल पर छः डीसमील क्रय करने हेतु दोनों पक्षो के बीच इकरार नामा तैयार हुआ, इकरार नामा के तहत बिक्री नामा के बयाना राशि 100000 रूपये नगद इकरारकर्ता यशवंत नरेटी को दिये जिसके बाद तय शुदा राशि 1200000 रूपयों में से 600000-600000 रूपये दिनांक 26.10.2021 एवं 21.12.2021 को इकरार कर्ता यशवंत नरेटी के खाते में छत्तीसगढ राज्य ग्रामिण बैंक चारामा के माध्यम से भुगतान किया गया। कुछ दिनों बाद वास्तविक भूमि स्वामी के द्वारा पता चला कि उक्त भूमि का तय शुदा बिक्री हेतु रकम 1200000 रूपये भूमि स्वामी को नही मिला है। पैसों के संबंध में पुछने व मांगने पर यशवंत नरेटी द्वारा पैसा वापस नही किया गया और न ही किसी प्रकार का संतोषप्रद जवाब दिया गया और इधर उधर टालमटोल करने लगा तथा उक्त जमीन का रजिस्ट्री भी नही करवाया । जिस पर आवेदक द्वारा इकरार कर्ता यशवंत नरेटी पिता मंगल राम नेरटी उम्र 35 वर्ष निवासी जैसाकर्रा थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विरूद्ध जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर 1200000 रूपये लेकर छल पूर्वक रूपये पैसों का धोखाधडी करने के संबध में प्रस्तुत शिकायत पर अपराध पजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान आई के ऐलेसला (भापुसे) वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर (रापुसे) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी के नेतृत्व मे विवेचना के दौरान आरोपी यशवंत नरेटी का उसके सकुनत पर पता तलाश किया जा रहा था आरोपी घटना घटित कर घटना दिनांक से फरार था जिसका चारामा पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था जिसे दिनांक 26.10.24 को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर यशवंत नरेटी द्वारा दिनांक घटना समय को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है ।
Related Articles
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च
बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 5 थाना क्षेत्रों में मचा रखी थी सनसनी
दुर्ग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…








