छत्तीसगढ़

कबीरधाम : नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…..

कबीरधाम : थाना लोहारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम की एक नाबालिग बालिका ने अपने माता-पिता के साथ थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की घटना का उल्लेख किया गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना लोहारा में अपराध क्रमांक 339/24 धारा 74, 75(2), 78(2), 331(3), 296, 351(3) बीएनएस और बालकों का संरक्षण अधिनियम तथा पाक्सो एक्ट की धारा 8, 12 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने फरार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिडोरा से आरोपी बिरेन्द्र कुमार उर्फ गोलू निर्मलकर (पिता: गजानंद, उम्र: 23 वर्ष, निवासी: बिडोरा, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!