छत्तीसगढ़

जशपुर : नाबालिक लड़की को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : थाना कुनकुरी में दिनांक 24/11/21 को प्रार्थी सागर कुजूर के द्वारा सूचना दिया गया कि नाबालिक लड़की के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है जिस पर थाना कुनकुरी में मर्ग क्रमांक 64/21 धारा 174 जा फ़ौ पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया, जांच दौरान एक वीडियो सामने आया कि मृतिका के साथी प्रदीप टोप्पो और जोनसन खलखो के द्वारा मृतिका को मरने के लिए उकसा रहे है जिस पर संदेहियों एवं उसके साथियों को अभिरक्षा मेंमें ले कर पूछ ताछ की गयी प्रदीप और जोनसन मृतिका के दोस्त थे जिनके द्वारा आत्महत्या के लिए मृतिका को उकसाया गया जिससे मृतिका प्रदीप और जोनसन के दुष्प्रेरण के बाद में आत्महया की, जिस पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 149/21 धारा 306,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया, आरोपी जोनसन खलखो उम्र18 वर्ष निवासी भंडारी थाना कुनकुरी, प्रदीप टोप्पो उम्र 20 वर्ष साकिन डोंगा दरहा थाना तुमला के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 25/11/21 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

विवेचना कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा , महिला सउनि बैजंती किंडो, सउनि मानेश्वर साहनी, आरक्षक प्रमोद रौतिया, नंदलाल यादव, युधिष्ठर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!