कवर्धा: श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल चिल्पी श्री सतीश धुर्वे के दिशा-निर्देश में बार्डर पर अवैध तस्करों एवं अन्य अपराधिक गतिविधीयों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी श्री उमाशंकर राठौर के कुशल नेतृत्व में चाना चिल्पी टीम द्वारा आबकारी चेकपोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों का लगातार सघन चेकिंग किया जा रहा है आज दिनाक-11/10/2024 को चेकिंग के दौरान प्रातः करीबन 09:30 बजे मण्डला तरफ से एक नीला रंग का मारुजि एस कास कार क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 आया जिसे रोका गया उसमें 03 लोग बैठे थे जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम-01. गगन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 33 साल सा. वार्ड-08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र. 02. अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 30 साल सा. वार्ड-08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र., 03. नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र-25 साल सा. हेजा नगर थाना महराजपुर जिला-मण्डला म.प्र., बताये वाहन को चेक करने पर पीछे कार की डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 सौ रूपये के गड्डी भारी मात्रा में नगदी रकम मिला। उक्त वाहन क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 एवं वाहन में बैठे 03 व्यक्तियों को थाना परिसर लाकर उक्त वाहन में रखे नोटों से भरे थैलियों को निकालकर नौट गिनने वाले मशीन मंगवाकर नोटों का गिनती किया गया। गिनती करने पर 500-500 सी रूपये के 455 गड्डीयों प्रत्येक गड्डी में 500 रू. के 100 नग नोट प्रत्येक गड्डी में 50 हजार रू. की राशि है जुमला नोट की संख्या 45500 हजार नग नोट जुमला राशि कुल 2,27,50000 / रूपये (अक्षरी दो करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रूपये) एवं एस काम कार क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 कीमती 400000 रू. कुल जुमला 2,31,50000 रू. को जप्त किया गया संदेहियो से उक्त रकम के संबंध में पुछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर लेजाना बताये एवं जप्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके। जिस पर थाना चिल्फी मे उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है। एवं अग्रीम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सूचना दिया गया है।
Related Articles
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च
बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 5 थाना क्षेत्रों में मचा रखी थी सनसनी
दुर्ग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…








