रायगढ़ । घरघोड़ा, तमनार एवं पूंजीपथरा क्षेत्र में हाइवे किनारे खड़ी वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों को मिल रही थी जिस पर पूर्व में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी, पिछले कुछ दिनों से घरघोड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत पुन: सड़क किनारे खड़ी वाहनों से डीजल चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एडिशनल एसपी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ को डीजल चोरी गिरोह पर प्रभावी कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया था । इसी क्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर डीजल चोर गिरोह को पकड़ने रात्रिगस्त दौरान कार्रवाई के लिए स्टाफ को निर्देशित किये और मुखबिर को गिरोह के क्षेत्र में देखे जाने पर सूचना देने निर्देशित किया गया कि दिनांक 23-24.11.2021 की रात्रि मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को डीजल चोर गिरोह के सदस्यों को पिकअप वाहन से लैलूंगा-घरघोड़ा रोड़ पर वाहनों से डीजल चोरी के लिये घूमना बताया गया । रात्रि गस्त दौरान थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक खेस की दो अलग अलग टीमें कार्रवाई के लिये रवाना हुई । उप निरीक्षण एडमोन खेस, सउनि चंदन सिंह नेताम, आरक्षक खगेश्वर नेताम, पुरूषोत्तम सिदार की टीम ने घरघोडा-लैलूंगा मार्ग पर औराईमुडा चौक पेट्रोल पंप के पास खडी वाहनों के समीप पिकअप क्रमांक CG 13UF 1847 में कुछ लोगों खडे देखे जो वाहनों के अगल बगल मंडरा रहे थे वे दूर से पुलिस को देखकर पिकअप वाहन में बैठकर वाहन को तेजी से औराईमुडा- बनाई की ओर भागने लगे जिनका पीछा करने पर बनाई स्कूल पारा के पास पिकअप वाहन को खड़ी कर चालक और उसमें सवार लोग भाग गये थे, पुलिस पार्टी सर्च कर एक व्यक्ति जनक राम चौहान निवासी बजरमुडा थाना तमनार को पकड़ी जिससे पुछताछ करने पर अपने साथी बरूण सिदार निवासी चितवाही एवं मयंक यादव निवासी लाबडांड थाना तमनार के साथ क्षेत्र में खडे वाहनों से डीजल चोरी करना बताया और रात्रि में औराईमुडा चौक पेट्रोल पंप के पास डीजल चोरी करते पुलिस को देखकर भागना बताया । आरोपी के पिकअप वाहन को चेक करने पर 10 नग प्लास्टिक जरिकेन एवं 01 नग जरिकेन में करीब 60 लीटर डीजल भरी हुई कीमती 6,000 रूपये एवं डीजल चोरी करने में उपयोग करने वाले प्लास्टिक पाइप एवं औजार एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को आरोपी जनक चौहान पिता जेठूराम चौहान उम्र 30 साल निवासी बजरमुडा थाना तमनार के कब्जे से मौके पर जप्त कर फरार दो आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्रवाई कर संम्पति मालिक की पतासाजी में लिया गया एवं आरोपी जनक राम को आज दिनांक 24.11.21 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है । कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक एडमोन खेस, सउनि चंदन सिंह नेताम, आरक्षक खगेश्वर नेताम, पुरूषोत्तम सिदार का मुख्य भूमिका रही है।
Related Articles
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति..
चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सबसे ज्यादा असर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..








