छत्तीसगढ़

बिलासपुर के गांजा तस्कर रतनपुर में गिरफतार 03 किलो गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त..

बिलासपुर : दिनांक 04.02.2022 को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन के संबंध में मिली सूचना पर रतनपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक- हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक – रामलाल सोनवानी, दीपक मरावी , सचिन तिवारी, कीर्ति पैकरा के टीमगठित कर रेड कार्यवाही कर लखराम शराब भट्ठी के सामने घेराबंदी कर वाहन मोटर सायकल हीरो पेशन प्रो क. CG 10 NB 6250 में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे, सरकंडा निवासी 1- अशोक पटेल पिता-फिरंगी पटेल उम्र 35 साल साकिन- ग्राम हरदीडीह थाना-सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.2- विजय भोई पिताधन्नू लाल भोई उम्र 27 साल साकिन- ग्राम हरदीडीह थाना-सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. को 03 किलोग्राम गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल हीरो पेशन प्रो क. CG 10 NB 6250 एवं 02 नग मोबाईल सहित मसरूका कुल कीमती- 65,550 रूपये का जप्त कर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 59/22 धारा- 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है,

दिनांक 29.01.2022 को भी रतनपुर पुलिस द्वारा बिहार निवासी गांजा तस्कर से 10 किलो गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई थी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!