छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : फिर बढ़ेगी ठंड, बिलासपुर में मौसम साफ होने की संभावना, प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना…

बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है।शनिवार सुबह बारिश नही हुई। किंतु आसमान में हल्के बादल हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो जल्द बादल हटेंगे और ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवाओं का आगमन निरंतर जारी है । एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर अंदरूनी उडीसा तक आज भी स्थित है ।

दिनांक 15 जनवरी को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है । चरम उत्तर छग में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण प्रातःकाल में कोहरा छाने की सम्भावना है । प्रदेश में कल के बाद न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है।

जिला बिलासपुर आकस्मिक वर्षा रिपोर्ट दिनांक 15.1.2022

तहसील वर्षा

बिलासपुर – 4.0 मिमी

बिल्हा – 0.0 मिमी

मस्तुरी – 3.2 मिमी

तखतपुर – 37.0 मिमी

कोटा – 17.6 मिमी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!