छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ कल रात पड़ सकती है बौछारें, हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका…

मौसम अपडेट : 27 दिसंबर की देर रात में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा प्रदेश के एक-दो स्थानों में हो सकती है। 28 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है और मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक-दो स्थानों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसी तरह 29 दिसम्बर को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है। दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका जताई गई है। बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर ओले गिरने की आशंका बन रही है।

प्रमुख शहरों का मौसम

शहर अधिकतम अंतर न्यूनतम अंतर

राजनांदगांव 28.5 4 15.5 3

रायपुर 28.0 0 15.4 3

बिलासपुर 28.4 1 12.8 0

दुर्ग 29.6 2 09.2 -4

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!