रायपुर. 22 दिसम्बर 2021/ स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम सक्रिय कर दिया है। विभागीय प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश पर नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय में कोविड-19 वार-रूम ने आज से काम करना शुरू कर दिया है। यहां से प्रदेश भर में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी। किसी भी तरह की सलाह और मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर 0771-2235091 पर फोन किया जा सकता है। आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई को कोविड-19 वार-रूम का प्रभारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में ‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








