छत्तीसगढ़

बिलासपुर: अज्ञात कारणों से कीटनाशक सेवन से महिला की हालत गंभीर, मौके पर पहुंची डायल 112 टीम द्वारा पहुंचाया अस्पताल बचाई जान..

घटना- यदुनंदन नगर रोड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के यदुनंदन नगर रोड तिफरा में अज्ञात कारणों से एक महिला कीटनाशक सेवन कर लिया है जिसकी हालत गंभीर होने एवं अस्पताल ले जाने कोई साधन उपलब्ध नहीं होने सूचना सरकंडा इगल 1 को मिलने पर इवेंट में तत्परता दिखाते हुए आरक्षक 494 राकेश काछि एवं चालक रमेश साहू तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायल को अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल उपचार हेतु सिम्स भर्ती किया जहाँ डॉक्टरो द्वारा खतरे से बाहर होना बताया गया।

पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने 112 टीम की पीठ थपथपा कर उनकी कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!