छत्तीसगढ़

बिलासपुर: उप राष्ट्रपति का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत….

बिलासपुर: उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आज बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्मित हेलीपेड पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का आत्मीय स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। राज्यपाल श्री रमेन डेका और केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू भी साथ आए। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल,विधायक धरमजीत सिंह, श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमजीत सिंह,श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कमिश्नर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!