छत्तीसगढ़

हत्या करने वाले आरोपी बिलासपुर पुलिस के गिरफ्त में, एफआईआर के तत्काल बाद 6 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर : दिनांक 24.10.2024 को मृतक हरिओम का अस्पताली मेमो पर मर्ग क्रमांक 22/2024 धारा 194 बीएनएसएस के तहत थाना तारबाहर में पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया जांच दौरान प्रकरण में मृतक हरिओम की हत्या मृत्यु संदिग्ध होने से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया निर्देशानुसार थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 333/2024 धारा-103(1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मृतक हरिओम के परिवारजनो एवं अन्य गवाहो से जांच दौरान यह तथ्य सामने आया कि संदेही इन्द्रजीत एवं सुयश नाम के व्यक्ति के द्वारा लेनदेन के संबंध में विवाद था जिसे घटना दिनांक को आरोपियो द्वारा फोन किया गया था मुखबीर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को पकडकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान संदेही आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया आरोपीगणो से मेमोरेण्डम कथन लेकर घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल, डण्डा को जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम आरोपीः- 1-सुयश सिंह राजपूत पिता लाला सिंह राजपूत उम्र 31 साल सा. यदुनंदन नगर बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी

2- सक्षम पाण्डेय पिता दिनेश पाण्डेय उम्र 22 साल सा. पथर्रीपारा कोरबा चैकी रामपुर जिला कोरबा हा.मु. क्वाटर नंबर 183 अटल आवास निरतू थाना कोनी

3- संतोष सोनी पिता दुष्यंत सोनी उम्र 27 साल सा. मोपका चैक पुराना तालाब जोरापारा मोपका थाना सरकंडा 4- तुषार मजूमदार पिता कल्याण मजूमदार उम्र 30 साल सा. राधिका विहार फेस-2 थाना सरकंडा

5- दामन सिंह पिता लखन सिंह उइके उम्र 24 साल सा. लिंक रोड अग्रसेन चोक के पास

6- हर्षित गौरहा पिता महेश्वर गौरहा उम्र 29 साल सा. चंदन आवास राजकिशोर नगर बिलासपुर।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!