बिलासपुर, 28 दिसंबर/कलेक्टर अवनीश शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मल्हार क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे को हटाने के निर्देश दिए। श्री कुर्रे के विरुद्ध धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही के कई आरोप लगे हैं। कलेक्टर ने बैठक में दलाल और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी को संदेहास्पद लोगों की सूची पूर्व में दी गई है। ऐसे लोगों की हरकतों पर नजर रखें और तत्परता से कार्रवाई करें। वर्तमान कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कार्रवाई करने के लिए लक्ष्य भी दिए। फड़ से उठाव में भी और तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। अब तक 37 फीसदी धान का समितियों से उठाव हो चुका है। कड़े निर्देश के बाद पिछले सप्ताह उठाव में तेजी आई है। कलेक्टर ने कहा कि धान बेच चुके किसानों का उनकी सहमति से रकबा समर्पण भी कराया जाए ताकि बिचौलिए इसका अनुचित लाभ न उठा पाएं।
Related Articles
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…










