छत्तीसगढ़

बड़ी खबर! रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ 2 बदमाश सिविल लाईन से पकड़े गए

रायपुर: दिनांक 11.10.205 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर के पास स्थित एक मकान में एक व्यक्ति अपने पास रिवाल्वर रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपी को रिवाल्वर के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम अमानत अली होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उसके कमरे की तलाशी लेने पर कमरे में रिवाल्वर रखा होना पाया गया। रिवाल्वर रखने के संबंध में अमानत अली से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी अमानत अली द्वारा अपने साथी सिमोन पांडे के पास रिवाल्वर का कारतूस रखा होना बताया। जिस पर सिमोन अली को पकड़कर उसके कब्जे से 02 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी अमानत अली एवं सिमोन पांडे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग रिवाल्वर तथा 02 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 501/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अमानत अली पूर्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. अमानत अली पिता अफसर अली उम्र 20 साल निवासी शिव मंदिर के पास पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर। 02. सिमोन पांडे पिता सुनील पांडे उम्र 21 साल निवासी काली नगर ताज नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!