रायगढ : दिनांक 10/12/2021 को झनकपुर बरमकेला में वाहनों की तलाशी, अवैध मादक पदार्थ परिवहन, अवैध दूसरे राज्यों से आने वाले धान की चेकिंग एवं छोटे वाहनों की चेकिंग के दौरान झनकपुर तरफ से एक सफेद रंग की कार आते हुए देखने पर नाकाबंदी में लगे निरीक्षक डी0के0 मारकंडेय थाना प्रभारी थाना बरमकेला के हमराह स्टाफ प्र.आर. सोनसाय यादव, आरक्षक विनित तिर्की, सुरेश टोप्पो, दिनेश सिंह, मिनकेतन पटेल के द्वारा वाहन को रोका गया जिसमें एमपी नंबर वाली गाडी में ओडी नंबर प्लेट लगाये हुए मिलने पर ड्रायविंग सीट पर बैठे चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजकुमार द्विवेदी पिता जवाहर लाल द्विवेदी उम्र 47 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर गली नंबर 09 थाना सिविल लाईन सतना मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया संदेह होने पर बारिकी से पूछताछ की गई एवं गाडी की तलाशी के संबंध में पूछने पर टाल मटोल करने लगा एवं तंत्र मंत्र यंत्र के बारे में बोलने लगा संदेह होने पर एसडीओपी महोदय सारंगढ को बताया गया चुनाव कार्य में व्यस्त होने के कारण आने में असमर्थ होना बताने पर अवैधक मादक पदार्थ वस्तु से संबंधित खुर्द बुर्द ना हो जाये इस कारण तत्काल मौके पर आरोपी राजकुमार द्विवेदी से सहमति प्राप्त कर गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर सफेद रंग के कार हुंडई इयान कार क्रमांक MP20CE7150 के पीछे डिक्की में छिपाकर रखे 10 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ 10 किलोग्राम गांजा कीमती 50,000/- रूपये को विधिवत जप्ती कर मौके की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।
Related Articles
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति..
चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सबसे ज्यादा असर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..








