छत्तीसगढ़

जशपुर : रात्रि में आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर भवन में रखे सामान की चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : प्रार्थी शंभु नागवंशी उम्र 21 साल निवासी उपरभादू ने दिनांक 06.05.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 05.05.2022 की रात्रि करीबन 03 बजे अपने दोस्त के साथ कहीं से वापस आ रहा था उसी दौरान रास्ते में यह दोनों देखे कि गांव में स्थित आंगनबाड़ी भवन का दरवाजा खुला हुआ था, भवन के अंदर से टार्च की रोशनी आ रही थी। प्रार्थी एवं उसका दोस्त दोनों भवन आंगनबाड़ी केन्द्र के पास गये तो देखे कि भवन में रखे आलू, मुंगफली, खाने का तेल एवं गिलास दरवाजा में पड़ा हुआ था एवं भवन के अंदर एक व्यक्ति पूर्व से मौजूद था, उक्त व्यक्ति प्रार्थी एवं उसके दोस्त को देखकर अचानक उन्हें धक्का देकर भाग रहा था, भागने के दौरान वह व्यक्ति एक सुरंगनुमा गढ्ढे में गिर गया, उक्त व्यक्ति गोपाल राम बड़ाईक को गांववालों के सहयोग से पकड़े एवं थाना सन्ना को सूचित किये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380, 511 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

➡️प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी गोपाल राम बड़ाईक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी गोपाल राम बड़ाईक उम्र 55 साल निवासी उपरकोपा थाना सन्ना* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 06.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!