छत्तीसगढ़

महिला के घर के छप्पर तोड़कर घर में प्रवेष कर घर में रखे नगदी रकम 10 हजार रू. चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 18.11.2021 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम घाघरा की महिला ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.11.2021 के रात्रि करीबन 11ः00 बजे ग्राम सकरडीह के 02 व्यक्ति इसके घर के छप्पर को तोड़कर घर में रखे 10 हजार रू. को चोरी कर लिये। आरोपियों द्वारा घटना कारित पश्चात् भागते समय प्रार्थिया उन्हें देखी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी सोनक्यारी में आरोपियों के विरूद्ध 457, 380, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान प्रार्थिया द्वारा बताये आरोपियों की पता-तलाश एवं दबिश देकर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया गया। मामले में *आरोपीगण 1-मनीष टोप्पो उम्र 20 वर्ष एवं 2-अरवेज भगत उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी सकरडीह* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उन्हें दिनांक 19.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. टेकराम सारथी, प्र.आर. 360 विरेन्द्र सनमानी, आर. 139 महेष्वर यादव, आर. षिवषंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!