राजनीति

लुटाकर, बेचकर,नीलामी कर, कर्ज लेकर बनेगा क्या नवा छत्तीसगढ़?

हर महीने कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ को दिवालिया करने पर उतारू है भुपेश बघेल सरकार - रमन सिंह

छत्तीसगढ़ सरकार ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआइ) के माध्यम से हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। सरकार यह रकम लगभग सात फीसद (6.82) ब्याज दर के साथ सात वर्ष में लौटाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार ने यह पहला कर्ज लिया है। हजार करोड़ के नए कर्ज के साथ राज्य पर कर्जभार बढ़कर70 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। छत्तीसगढ़ के साथ ही 11 और राज्यों ने भी रिजर्व बैंक से कर्ज लिया है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार वित्तीय वर्ष के पहले ही महीने में लाकडाउन की वजह से राजस्व प्रभावित. हुआ है। यही वजह है कि राज्य सरकार को रोजमर्रा के खर्च के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ने करीब 12 हजार करोड़ रुपये कर्ज लिया जिस पर पूर्व CM रमन सिंह ने अनोखे अंदाज में निशाना साधा

रमन सिंह ट्वीट करते हुए लिखा

लुटाकर, बेचकर,नीलामी कर, कर्ज लेकर बनेगा क्या नवा छत्तीसगढ़?

भुपेश बघेल सरकार आर्थिक प्रबंधन में पूरी तरह फैल है, कोई नीति व निर्णय नहीं हैं। इसलिए हर महीने कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ को दिवालिया करने पर उतारू है।

अब तय आपको करना है क्या ऐसी निकम्मी सरकार को बने रहने का अधिकार है?

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!