राजनीति
जनता से लूट, सिर्फ़ ‘दो’ का विकास, रसोई गैस के बढ़े दामों पर राहुल गांधी का तंज…..
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरने के लिए एक भी मौका नहीं छोडना चाहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने साेमवार को ट्वीट कर लिखा कि जनता से लूट, सिर्फ़ ‘दो’ का विकास। उन्हाेंने रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर कटाक्ष करते हुए इसे जनता से लूट बताया है।
रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भी बड़ा इजाफा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर सोमवार से 50 रुपये महंगा मिलेगा। कीमत में इजाफा होने के बाद अब दिल्ली के लोगों को 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 769 रुपये अदा करने होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये