छत्तीसगढ़

चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल चोरी कर UPI से पैसे उड़ाने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर : प्रार्थी सूरज सतनामी दिनांक 25/09/26 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/09/26 को लगभग 11/00 बजे रात्रि को इंडियन कॉफी हाउस चकरभाठा के पास तेज बरसात होने के कारण रुके थे अचानक बेहोश होकर गिर गया होश आने पर सिम्स अस्पताल में भर्ती था दोस्त भी वहां नहीं मिला और उसका मोबाईल जो उसके और मां के खाते से लिंक हैं नहीं था घर पहुंचकर तबियत खराब होने के कारण 2-3 दिन बाद दूसरा सिम लेकर मोबाइल में लगाया तो यूपीआई ट्रांजेक्शन मैसेज आया उसके और मां के खाते से 2 लाख 84 हजार रुपए निकाल लिया गया था रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण कर चोरी गए मशरूका की बरामदगी करने निर्देशित किया गया उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी सर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भावेश शेन्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गई पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किया गया व गवाह कथन ,संकलित बैंक जानकारी आधार पर 04 व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अपराध करने की नियत और मदद करने के बहाने से प्रार्थी और उसके दोस्त के मोबाईल को चोरी कर स्क्रीन लॉक खोलकर गैलरी एल्बम से आधार नंबर की फोटो की जानकारी प्राप्त कर फोन पे पेटीएम आदि को आधार से लिंक कर रिसेट कर प्रार्थी और उसकी मां के खाते से आरोपी गौरीशंकर अन्य के खाते में , ऑनलाइन गेट id क्रीकबेट में रुपए डालना और खाने ,पीने ,कार में घूमने में चोरी किए गए रुपए को खर्चा कर दिए अपराध घटित करना स्वीकार किए आरोपियों से 04 नग मोबाइल,पावर बैंक,खरीदे कपड़े,चोरी रकम नगदी 15,000 रु कुल ₹75,000/- कीमती जप्त किया गया आरोपी विवेक वर्मा, करन नायक, गौरीशंकर उर्फ लालू साहू, गगन उर्फ शिबू साहू के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी : 01. विवेक वर्मा पिता मनोज वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 09 वर्मा मोहल्ला चकरभाठा बिलासपुर। 02. करन नायक पिता बलराम नायक उम्र 18 वर्ष 09 माह 24 दिन निवासी विकास नगर वार्ड नम्बर 11 चकरभाठा बिलासपुर । 03. गौरी शंकर साहू उर्फ लालू पिता शिव मंगल साहू उम्र 18 वर्ष 08 माह 05 दिन निवासी विकास नगर वार्ड नम्बर 12 चकरभाठा बिलासपुर । 04. गगन उर्फ शिबू साहू पिता स्व. राजकुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 11 चकरभाठा बिलासपुर ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!