छत्तीसगढ़राजनीति

दूसरों की माँ का अपमान करते वक्त भावना आहत नहीं होती?” – भूपेश बघेल का BJP पर कड़ा प्रहार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बघेल ने भाजपा पर माताओं और महिलाओं के प्रति दोहरे रवैये का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा:

​”जब ये राहुल गांधी की माँ का या दूसरे नेताओं की माँ का अपमान करते हैं, तब इनकी भावना आहत क्यों नहीं होती? माँ के बारे में बोलने का काम भारतीय जनता पार्टी, RSS ने ही शुरू किया था। इनको कुछ बोलने का अधिकार नहीं है।”

​’राजनीतिक लाभ के लिए अपमान की शुरुआत’

​भूपेश बघेल ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत हमलों और नेताओं की माताओं के प्रति अभद्र टिप्पणियों की शुरुआत खुद भाजपा और संघ के नेताओं द्वारा की गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस या अन्य विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों पर अनर्गल टिप्पणियां की जाती हैं, तब भाजपा की संवेदनाएं कहां चली जाती हैं।

भाजपा पर पलटवार

​कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा केवल अपने हिसाब से मुद्दों को गढ़ती है और जब खुद पर बात आती है तो आहत होने का नाटक करती है। उन्होंने कहा कि मां का सम्मान सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी की भी माता के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है, लेकिन भाजपा को इस विषय पर उपदेश देने का नैतिक अधिकार नहीं है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!