छत्तीसगढ़

बिलासपुर: जान-पहचान बढ़ाई, शादी का वादा कर शोषण किया और फिर मुकर गया, आरोपी के खिलाफ दैहिक शोषण का मामला दर्ज..

बिलासपुर: प्रार्थीया ने दिनांक 05.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बहन के घर में किराये पर रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक गिरधर साहू के साथ जान पहचान हुआ था, जो इसके साथ शादी करने की बात कहता था कि दिनांक 15.09.2021 को अपने किराये के मकान जोरापारा में पढ़ने के लिए बुलाया और मौका पाकर शारीरिक संबंध बनाया, और तब से वह जब भी मौका मिलता शारीरिक संबंध बनाता था, जिसे शादी करने के लिए कहने पर टाल मटोल कर दुसरी लड़की के साथ शादी कर लिया है, इसके बाद भी वह प्रताड़ित करते हुये शारीरिक संबंध बना रहा था, जिसकी प्रताड़ना से तंग आकर जहर सेवन कर आत्म हत्या का प्रयास भी कर चुकी हूं, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी गिरधर साहू को रिपोर्ट के महज 06 घंटों के भीतर दिनांक 06.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- गिरधर साहू पिता सुखराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी आत्मानंदन स्कूल के पास चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!