छत्तीसगढ़

जशपुर : प्रेम जाल में फंसा, शादी का झांसा दे किया युवती से किया था अनाचार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

जशपुर : दिनांक 13.10.25 को थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक 20 वर्षीय पीड़ित युवती ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि वह कॉलेज में बी ए की छात्रा है, व वर्तमान में कंप्यूटर का कोर्स भी कर रही है। दिनांक 04.06.2024 में , वह पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत अपने ही गाँव में, अपनी रिश्ते की दीदी की शादी में आई हुई थी , इसी दौरान उसका आरोपी अमन लकड़ा, जो कि पीड़ित प्रार्थिया के गांव का ही रहने वाला है, के साथ थोड़ी बहुत, बातचीत होने लगी, बातचीत के दौरान ही, आरोपी अमन लकड़ा, के द्वारा, पीड़ित प्रार्थिया को बोला गया, कि वह उसे पसंद करता है, व शादी करना चाहता है, जिस पर पीड़ित प्रार्थिया आरोपी अमन लकड़ा के झांसे में आ गई , उसी दिनांक को ही आरोपी अमन लकड़ा के द्वारा, प्रार्थिया के साथ, शादी का झांसा देकर, जबरन अनाचार किया गया, तब से लेकर दिनांक 14.09.25 तक आरोपी अमन के द्वारा, समय- समय पर प्रार्थिया के साथ शादी का झांसा देकर, अनाचार किया जाता रहा है। प्रार्थिया के द्वारा, अब शादी हेतु कहने पर, शादी करने से मना कर रहा है।

चूंकि मामला महिला संबंधित अपराध से संबंधित होने पर, पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाने में आरोपी अमन लकड़ा के विरुद्ध, बी एन एस की धारा 64 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचन के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर आरोपी अमन लकड़ा को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अमन लकड़ा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक खिरोवती बेहरा, आरक्षक पदुम वर्मा, कमलेश्वर वर्मा व आशीषन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, पत्थलगांव क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अमन लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस प्रकार के अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!