बिलासपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रार्थना सभाकक्ष में कृषि और इनसे जुड़े विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने खाद, बीज की जानकारी लेते हुए इनके अग्रिम उठाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान अब खरीफ फसलों की तैयारी शुरू कर दिए हैं। समितियों और बैंकों में खाद बीज और लोन उठाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने चाहिए। उन्होंने समिति स्तर पर शिविर आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काफी सोच समझकर किसानों को सलाह दें। आपकी सलाह उनके लिए नुकसान का सौदा नहीं होने चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, उप संचालक कृषि पीडी हथेस्वर सहित फील्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : भांजा भांजी के साथ पूर्व मे हुये वाद विवाद के कारण अपने भाई के सिर मे सब्बल से मारकर की हत्या..












