छत्तीसगढ़

नाबालिक से दुष्कर्म कर घूम रहा था बेपरवाह पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आरोपी को धर दबोचा…

जशपुर : थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.05.25 को थाना कासांबेल की रात्रि गस्त टीम, गस्त पर थी कि रात्रि करीब 2:30 बजे गस्त टीम को एक नाबालिक लड़की घबराई हालत में मिली थी, जिसे महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका ने बताया कि वह एक शादी कार्यक्रम में गई थी, एवं शादी कार्यक्रम से घर वापस लौटते वक्त एक अस्मित लकड़ा, नाम का एक लड़का, उसे घर पहुंचा देता हूँ कहकर, अपनी स्कूटी में बैठाकर सुनसान जगह में ले गया एवं उसके मना करने के बावजूद भी,जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया है , किसी को इस बारे में न बताने की धमकी देकर भाग गया है । पुलिस के द्वारा तत्काल घटना की जानकारी पीड़िता के माता – पिता को दी गई तथा नाबालिक पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश में थाना कांसाबेल में बी एन एस की धारा64(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिक पीड़िता की निशानदेही पर आरोपी की पतासाजी हेतु एक पुलिस की टीम गठित की गई।

पता साजी के दौरान मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से,पुलिस की टीम के द्वारा चंद घन्टे के भीतर घटना के आरोपी अस्मित लकडा को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अस्मित लकड़ा, उम्र 22 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!