बिलासपुर, 25 अप्रैल 2025/कमिश्नर श्री सुनील जैन ने आज कोनी में बन रहे नये संभागायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए तीन महीने की और मोहलत दी। आपने कहा कि हर हाल में 1 अगस्त से संभागायुक्त कार्यालय का संचालन इस नये भवन से शुरू किया जायेगा। लगभग ढाई एकड़ के क्षेत्र में 12 करोड़ रूपये की लागत से नये भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। फिनिशिंग के कार्य तेजी से हो रहे हैं। कमिश्नर ने भवन के विभिन्न हिस्सों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और कुछ सुधार के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अफसरों एवं ठेकेदार को दिए। श्री जैन ने निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से कोर्ट रूम सहित अधिकारियों के चेम्बर, लाईब्रेरी, रिकार्ड रूम, गार्डन, बैठक कक्ष, लिफ्ट आदि का निरीक्षण किया। श्री जैन ने भवन के आस-पास के निर्माण कार्य एवं भूमि की जानकारी भी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर संतोष ठाकुर, श्रीमती स्मृति तिवारी भी उपस्थित थीं।
Related Articles
कोरबा का चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ लूट कांड सुलझा: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी निकले लुटेरे, 2 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार
मौसम अपडेट : मध्य छत्तीसगढ़ में मेहरबान मानसून, उत्तरी इलाकों में बारिश की कमी बरकरार, 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कमी के आसार…
पारिवारिक विवाद में बहू ने रची थी साजिश, हाथ-पैर बांधकर बुजुर्ग की हत्या; महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार..
गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध गांजा के अलग-अलग 4 प्रकरणों में 40 लाख के गांजा के साथ 9 आरोपियों को भेजा गया जेल
रायपुर : शादी का झांसा देकर सेवानिवृत्त टेक्निशियन से लाखों रूपये ठगी करने वाले उडीसा के 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में हुये लाखों रूपये चोरी का खुलासा, राजस्थान के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
मौसम अपडेट: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार; बिलासपुर-कोरबा समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी
जशपुर : महिला के साथ, उसके घर में घुसकर की थी गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…











