छत्तीसगढ़

अवैध रूप से गैस सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग करते 2 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – दिनांक 19.04.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत कांदुल स्थित भारत गैस गोडाउन के सामने नाला तरफ कुछ व्यक्ति अवैध रूप से घरेलु एवं कमर्शियल गैस सिलेण्डरों के गैस रिफिलिंग करके अधिक दामों में विक्रय कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान घरेलु गैस सिलेण्डरों से कमर्शियल गैस सिलेण्डरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम नीरज धनकर एवं दयालु साहू होना बताया। दोनों से गैस रिफिलिंग करने के संबंध मंे शासन का वैध कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और जिस स्थान पर रिफिलिंग किया जा रहा था वहां नियमों के अनुसार सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं किये गये थे। पूछताछ में दोनों के द्वारा अवैध रूप से घरेलु गैस सिलेंडर मंे भरे गैस को कमर्शियल सिलेण्डर मंे भर कर अधिक दामों में बिक्री करना बताया गया।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से गैस सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग करते अलग – अलग कंपनियों के कुल 12 नग घरेलू/कमर्शियल गैस सिलेण्डर, 01 नग गैस सिलेण्डर पाईप, 55 नग नोजल कैप, 23 नग गैस रिफिलिंग पाईप, गैस कार्ड, नगदी रकम 15,300 रूपये तथा घटना से संबंधित मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 के क्यु 4944 एवं एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 डी डी 7692 जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 82/25 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. नीरज धनकर पिता मंगलु धनकर उम्र 33 साल निवासी कांदुल थाना मुजगहन जिला रायपुर।

02. दयालु साहू पिता मोहित साहू उम्र 41 साल निवासी देवपुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!