बिलासपुर, 15 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में 1 लाख 94 हजार 620 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 1 लाख 81 हजार 529 ग्रामीण क्षेत्र से और 13 हजार 91 आवेदन शहरी इलाकों से शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत सबसे ज्यादा आवेदन 54 हजार 985 मस्तुरी विकासखण्ड से हैं। बिल्हा विकासखण्ड से 49 हजार 685, तखतपुर से 48 हजार 878 और कोटा विकासखण्ड में सबसे कम 27 हजार 981 आवेदन मिले हैं। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 9 हजार 623 आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजनावार मिले आवेदनों के संबंध में बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रिकार्ड 53 हजार 383 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उज्ज्वला योजना के 4886, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2631, राशन कार्ड 2306, स्वच्छता 2295, राहत 1910, अतिक्रमण 1619, वृद्धावस्था सहायता 1536, सीमांकन बटवारा 1464, भूमि सुधार 1018, ट्रांसफार्मर एवं खम्भों की मांग, 935, आंगनबाड़ी भवन एवं केन्द्र 918, भूमि की मांग 776, हैण्डपम्प की मांग 690, ऋण पुस्तिका की मांग 578, वन अधिकार पट्टे की शिकायत 424 सहित अन्य कई विभागीय मांग शामिल हैं।
Related Articles
किसानों को नहीं होगी परेशानी खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, किसानों को दी गई छूट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश…
बिलासपुर : डिजिटल अरेस्ट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, खाते में 54 लाख 40 हजार रुपये प्राप्त होने पर साइबर ठगी में संलिप्तता उजागर…
Instagram Reels का चस्का: बिलासपुर में तेज रफ्तार BMW की छत पर युवती का डांस, पुलिस ने गाड़ी समेत काटा भारी चालान..
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शादी का झांसा और दरिंदगी: बिलासपुर के बिल्हा में नाबालिग से शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 9 से 15 मई तक 4 वेदर सिस्टम रहेंगे एक्टिव; आंधी-बारिश और उमस के बीच बीतेगा आगामी सप्ताह..
अब व्हाट्सएप से अपडेट होगा राशन कार्ड का मोबाइल नंबर : “अन्न-सहायता” सुविधा शुरू, 15 मई तक पूरा होगा अभियान..












