छत्तीसगढ़

सीपत पुलिस के द्वारा मंदिर से शिवलिंग में लगे तांबे के नाग एवं कलस को चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार..

सीपत थाना क्षेत्र में गांव के मंदिरों से पीतल का नाग सांप, लोटा, घंटी, पीतल का त्रिशूल, बाल्टी एवं मंदिर का अन्य सामग्री चोरी हो रहा है कि सूचना मिल रही थी इसी तारतम्य में दिनांक 28.02.2025 को प्रार्थी कुंजराम पटेल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कर्रा के बंधवा तलाब के पास शिव मंदिर स्थित है मंदिर में शिवलिंग स्थापित है जो रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शिवलिंग में लगे तांबे के सर्प एवं तांबे के कलश, त्रिशूल, घंटी अन्य सामग्री कीमती 35,000 रूपये को चोरी कर ले गया सूचना पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर अज्ञात आरोपी को तत्काल धर पकड करने की दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पूर्व में चोरी के आरोपी अमन साहूं को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अर्जून देवार के साथ मिलकर रात्रि में ग्राम गुड़ी, कर्रा धनिया का राम मंदिर में चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियो से चोरी का सामग्री को जप्त कर गिरफ्तार किया गया बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :- 1.अमन साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 22 साल निवासी गुडी चैडापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर 

2.अर्जुन देवार पिता अभिमन्यु देवार उम्र 18 साल 18 दिन निवासी गुडी चैडापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!