छत्तीसगढ़

जान से मारने की धमकी देकर नाबालिक से जबरन दुष्कर्म करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने कार्यवाही कर भेजा बाल संप्रेषण गृह..

जशपुर: दिनांक 25.01.25 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर में अपने माता पिता के साथ रहती है, दिनांक 22.01.24 की रात्रि को उसके माता पिता , घर से कुछ ही दूरी पर स्थित भैंस बथान में गए थे, व वहीं सो गए, इस दौरान प्रार्थिया घर में अकेली थी, तभी उसी के गांव का एक विधि से संघर्षरत बालक उसके घर में घुसकर चाकू से जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल की ओर ले गया, और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया फिर प्रार्थिया को दो दिनों तक अपने साथ जंगल में ही रखा। प्रार्थिया की मां के द्वारा अपनी नाबालिक बेटी की खोजबीन करते हुए, प्रार्थिया को विधि से संघर्षरत बालक के घर से वापस लाई।

रिपोर्ट पर चौकी सोनक्यारी में विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध बी एन एस की धारा137(2),351(3),64(2)(m)332, व 4,6 पास्कोएक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!