छत्तीसगढ़

सीपत: अवैध कच्ची महुआ शराब पर कार्रवाई, एक महिला सहित कुल दो आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..

सीपत: थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम द्वारा अवैध महुआ शराब रखने व बिक्री करने की सूचना पर दिनांक 21.01.2025 को ग्राम मडई भांठापारा एवं कुली धनुवार मोहल्ला मे दबिश देकर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु रखने की सूचना पर टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया, जहां ग्राम मडई भांठापारा में आरोपी यशवंत सोनझरी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं ग्राम कुली धनुवार मोहल्ला मे बुधवारा धनुवार के कब्जे से 13 लीटर महुआ शराब कुल 73 लीटर कच्ची कच्ची शराब कीमती 14600 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है, आरोपीयो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी : 1. यशवंत सोनझरी पिता राजकुमार सोनझरी उम्र 23 साल निवासी मडई भांठापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

2. बुधवारा धनुवार पति दाता धनुवार उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुली थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्ती शराब: 1. यशवंत सोनझरी से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12000 रूपये

2. बुधवारा धनुवार से 13 लीटर कच्ची महुआ षराब कीमती 2600 कुल जुमला बल्क लीटर 73 लीटर कच्ची महुआ षराब एवं 14600 रूपये।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!