छत्तीसगढ़

शराब के नशे में विवाद बढ़ने पर पिता ने पुत्र को टांगी से वारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पिता हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

जशपुर: दिनांक 05.01.2025 को प्रार्थिया सुमित्रा बाई उम्र 45 साल ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति अनिल राम उम्र 48 साल शराब पीने के आदि थे, शराब के नषे में पारिवारिक बातों को लेकर हमेषा घर में झगड़ा-विवाद करते थे। दिनांक 04.01.2025 को इनके गांव के एक घर में मेहमान आये थे, वहां इसके पति अनिल राम भी गये हुये थे, रात्रि लगभग 12ः30 बजे शराब के नशे में चूर होकर अनिल राम अपने घर में आया और अपने पिता रोन्हा राम के कमरे में जाकर उनसे घरेलू बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा करने लगे, उसी समय आवेश में आकर रोन्हा राम ने घर में रखे टांगी को उठाकर अनिल राम के सिर में 03-04 बार वार कर दिया जिससे वे जमीन में गिर गये और कुछ देर बाद उसकी मृत्यू हो गई। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान दबिश देकर प्रकरण के आरोपी रोन्हा राम को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया है। आरोपी रोन्हा राम उम्र 60 साल निवासी बरपानी सिटोंगा थाना सिटी कोतवाली जशपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 05.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!