छत्तीसगढ़

बिलासपुर: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर: दिनांक 02.01.2025 को पीड़ित महिला द्वारा आरोपी प्रदीप सोनवान के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ,श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा(भा.पु.से.) को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी को धरपकड़ करने की निर्देश प्राप्त हुए जिसे परिपालन में तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप सोनवान को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

नाम आरोपी:- प्रदीप सोनवान पिता धनेश्वर सोनवान उम्र 25 साल निवासी अटल आवास देवरीखुर्द स्थायी पता पतरा पाली रायगढ

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!