कांकेर : शासकिय कोमल देव अस्पताल कांकेर के सामने लक्ष्मी मेडिकल के नाम से मेडिकल दुकान है दिनांक 25.12.2024 को इसके माताजी का देहांत हो जाने से करीब 03ः00 बजे दोपहर में यह अपने दुकान में ताला लगाकर अपने गांव चला गया था जो, दिनांक 29.12.2024 को सुबह करीब 08ः45 बजे अपने दुकान आया तो देखा दुकान के शटर का ताला टुटा हुआ था तब यह दुकान में चोरी होने की अंदेशा से दुकान का शटर उठाकर दुकान अंदर गया तो देखा दुकान के अंदर का सामान अस्त व्यस्त था दुकान के कांउटर में रखी नकदी रकम लगभग 26,000 रूपये नहीं था कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलेसेला (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में थाना कांकेर से टीम गठित कर संदेही आरोपी की सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर गहन पतासाजी कर पुलिस टीम के अथक प्रयास से अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू कुंजाम को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ मेमोरण्डम कथन लेने पर आरोपी ने दिनाँक 29.12.2024 को प्रार्थी के मेडिकल दुकान में घुसकर नगदी 26,000 रूपये की चोरी करना एवं चोरी के पैसे से सेकंडहेंड सेमसंग कंपनी का मोबाईल खरीदना तथा 4890 रूपये पास में रखना व बाकी पैसे को खाने पीने में खर्च करना बताया जो आरोपी से सेमसंग मोबाईल एवं चोरी का 4890 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया जो आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू कुजाम के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आज दिनाँक 01.01.2025 को समय सदर में गिरफ्तार किया गया है।
Related Articles
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…










