छत्तीसगढ़

चकरभाठा: चोरी के अलग-अलग दो प्रकरणों में ताँबे का तार, दो बैटरियाँ और अन्य सामान के साथ दो आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार..

चकरभाठा: प्रार्थी रोमहर्ष शर्मा निवासी रॉयल एलिजेन्स कालोनी बोदरी चकरभाठा ने रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 14.12.24 को कोई अज्ञात चोर के द्वारा घर अंदर प्रवेश कर नल , गिफ्ट समान , डिनर सेट , एवं अन्य सामान को चोरी कर ले गया है एवं प्रार्थी कोमल प्रसाद भोई निवासी पटेल मोहल्ला तोरवा द्वारा दिनाँक 28/12/24 को सत्या सर्विसिंग सेंटर ट्रांसपोर्ट नगर चकरभाठा अज्ञात चोर के द्वारा तांबा तार मशनिरी समान , बैटरी एवं अन्य समान चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया मामले की गम्भीरता को देखते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना से टीम तैयार कर ACCU के स्टाफ के सहयोग से अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल मशरूका के पता साजी दौरान मुखबीर के सूचना पर थाना चकरभाठा एवं ACCU के स्टाफ द्वारा चोरी गये मशरूका जप्त आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है , इस कार्यवाही में SI OP कुर्रे,ASI जीवन जायसवाल , प्र.आर.अमर चन्द्रा निर्मल सिंह, आर. राम कुमार बघेल सतपुरान जांगडे भागवत चन्द्राकर योगेंद्र खूंटे एवं ACCU स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

आरोपी – (1) रूपेश साहू पिता धनुष राम साहू उम्र 24 साल

(2) देवेंद्र गोड पिता सोमवार सिंह गोड़ उम्र 19 साल साकिन मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0

(3) एक विधि से संघर्षरत बालक

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!