छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अपर मुख्य सचिव पहुंचे जिले के प्रवास पर, धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से मिलकर लिया व्यवस्था का जायजा…

बिलासपुर, 27 दिसंबर 2024/अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने आज जिले का सघन दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को मैदान पर देखा। श्री पिंगुआ ने बिल्हा, तखतपुर के गांवों का निरीक्षण किया। धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं द्वारा सिलाई के कार्यों का अवलोकन कर सराहना की। दीदियों द्वारा तैयार किए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सकरी थाने का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!