छत्तीसगढ़

पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार दुष्कर्म आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने उड़ीसा से किया गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने 6 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी/वारंटी हारून रशीद उर्फ भोलू को उड़ीसा के राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नाम और हुलिया बदलकर खुद को छुपा रखा था और पेंट, पुट्टी का काम कर रहा था। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय की मॉनिटरिंग में गठित टीम ने इस शातिर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

दुष्कर्म का दोषी और तीन बार फरार  

आरोपी हारून रशीद उर्फ भोलू पिता रमजान मोहम्मद 34 साल सिद्धी विनायक कालोनी रायगढ़ को थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ के दुष्कर्म प्रकरण क्रमांक 845/2010 में तहत दोषी ठहराया गया था और उसे सजा सुनाई गई थी। वह केंद्रीय जेल बिलासपुर में बंद था, लेकिन अपनी शातिर चालाकी के कारण तीन बार पुलिस और जेल प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया।

1. पहली बार वह जेल से भागने में कामयाब हुआ।

2. दूसरी बार अस्पताल से फरार हुआ।

3. 11 सितंबर 2018 को, बिलासपुर जेल ले जाते समय रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर गायब हो गया।

 गिरफ्तारी का ऑपरेशन  

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के क्रिमिनल अपील प्रकरण में आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने दिशा-निर्देशन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी 

पुलिस को एक सूत्र से पता चला कि एक पेंट, पुट्टी का काम कर रहा व्यक्ति हारून रशीद हो सकता है। इसके बाद टीम ने संबंधित इलाके में खोजबीन की और आरोपी को पेंटिंग के काम के दौरान पकड़ लिया। उसे रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!