छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अश्लील गाली-गलौच और अपशब्दों का प्रयोग कर वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम में वायरल करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ़्त में

बिलासपुर : सूचना मिला कि किशन यादव नामक युवक अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपशब्दों को प्रयोग करते हुये विडियो वायरल कर सोशल मिडिया में दुष्प्रचार कर रहा है, उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम भेजकर किशन यादव नाम युवक का पता तलाश कर जोरापरा सरकण्डा से पकड़ कर पूछताछ किया जो अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपशब्दों का प्रयोग करते हुये विडियो वायरल करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 170/126,135 बीएनएसएस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

नाम आरोपी:- किशन यादव पिता ब्रजभूषण यादव उम्र 29 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!