छत्तीसगढ़

कियोस्क संचालक की गोली मारकर हत्या, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर…

जशपुर : दिनांक 05/11/2024 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे के आसपास दो युवक कियोस्क सेंटर में आए और पैसे मांगने लगे।भीड़ होने के कारण कियोस्क संचालक के बगल दुकान में पानी बॉटल और चॉकलेट लिए।थोड़ी देर आसपास का माहौल देखकर वे कियोस्क के अंदर घुसे और सँचू गुप्ता पर पिस्तौल तान दिए और पैसे मांगने लगे।मजाक समझकर सँचू ने उनके हाथ को हटाया फिर वे आक्रामक हो गए और दुकान की ओर आ गए।सँचू पर हमला करके उसे घायल किए और जान से मारने की धमकी देने लगे।संचालक की दादी सुनकर मौके पर पहुंची और वह युवकों से संघर्ष करने लगी जिसमें एक युवक ने उसपर गोली चला दी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।घायल का कांसाबेल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।फोरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह,एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय,विजय सिंह राजपूत घटनास्थल पर जांच में जुटे हुए हैं।जिले में नाकेबंदी कराई गई है।सघन सर्चिंग करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!