छत्तीसगढ़

बिल्हा : शराब पीने के लिये पैसो की मांग करना बना विवाद का कारण….

बिल्हा : दिनांक 29.10.2024 को प्रार्थी हिमांशु साहू निवासी डोडकीभाठा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब 10.00 बजे दुकान बंद कर घर जाते समय प्रियांशु साहू रास्ते मे मोटर सायकल रोककर शराब पीने के पैसो की मांगकर माॅ बहन की गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने उपरांत फटाखा दुकान के आसपास शराब के नशे मे आम लोगो का गाडी रोककर गुण्डागर्दी कर रहा है सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग द्वारा आरोपी का थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट करना व आम लोगो का गाडी रूकवाकर गुण्डागर्दी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफतारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – प्रियांशु साहू पिता अशोक साहू उम्र 25 वर्ष निवासी मंडी रोड बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!