छत्तीसगढ़

रायपुर : पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट, दोनो पक्ष के विरूद्ध अपराध कायम कर की गई गिरफ्तारी..

रायपुर :- दिनांक 20.10.2024 के रात्रि प्रार्थी तुषार पंडित पिता सुनील पंडित उम्र 37 साल पता एचएमटी चौक हांडीपारा थाना आजाद चौक रायपुर के द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपीगण 01.फरहान रजा 02.सल्लू उर्फ सलमान 03.अदनान रजा 04. मोहम्मद हुसैन अक्सर देर रात्रि तक उसके घर के सामने बैठे रहते थे, जिन्हे दिनांक घटना को मना करने पर पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज कर किसी धारदार वस्तु से दांहिने जांघ में मारकर चोट पहंुचाये तथा पिताजी सुनील पंडित के द्वारा छुड़ाने पर उनके मुंह में मुक्का मारा जिससे उनका दांत टूट गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 259/2024 धारा 296,115(2),118(1),351(2)3(5) बी0एन0एस0 कायम किया गया तथा प्रकरण के आरोपीगण 01.फरहान रजा 02.सल्लू उर्फ सलमान 03.अदनान रजा 04. मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। इसी प्रकार फरहान रजा पिता शाहीद रजा उम्र 31 साल पता मामा होटल के सामने मोमिनपारा थाना आजाद चौक रायपुर के द्वारा भी आरोपी सुनील पंडित के विरूद्ध अश्लील गाली गलौज कर किसी वस्तु से दांहिने आंख के ऊपर मारकर चोट पहुंचाने के संबंध में रिपोर्ट करने पर आरोपी सुनील पंडित के विरूद्ध अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 296,115(2),351(2) बी0एस0एस0 कायम कर गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरणो में थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो की गिरफ्तारी की गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!