छत्तीसगढ़

अफीम के साथ पंजाब के 1 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 20.10.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत उरकुरा पौनी पसारी के पास एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ अफीम बिक्री हेतु रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला द्वारा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम परमजीत सिंह पिता गुरूदयाल सिंह निवासी पंजाब का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पेंट के जेब की तलाश लेने पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया है। जिससे आरोपी के कब्जे से 450 ग्राम अफीम कीमती 45,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 817/2024 धारा 18 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

थाना खमतराई द्वारा की गई सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि मुकेश यदु, आरक्षक कमांक 396 नरेन्द्र वर्मा, आरक्षक कर्माक 1765 सनत जायसवाल, आरक्षक कमांक 2463 रोशन भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी -: परमजीत सिंह पिता गुरूदयाल सिंह उम्र 32 साल साकिन सैफलाबाद सानेआल जालंधर थाना कोतवाली जांलंधर जिला जालंधर पंजाब हाल पता टाटीबंध हर्षित विहार हाउस नंबर 01 थाना आमानाका जिला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!