छत्तीसगढ़

बिलासपुर ब्लाइंड मर्डर में सरकंडा और एसीसीयू पुलिस टीम को मिली सफलता, 2 दिन पूर्व हुई हत्या के फरार आरोपीगण गिरफ्तार..

बिलासपुर : प्रार्थी सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन के पास लिंगियाडीह का दिनांक 15.10.2024 के सुबह करीब 08.35 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर इसके भाई सत्यनारायण यादव मृत हालत में पड़ा हुआ है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु से सिर में चोट पहुँचाकर हत्या की गई है। प्रार्थी की उक्त सूचना पर तत्काल अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मौका निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, श्री अनुज कुमार (प्रभारी ACCU) बिलासपुर, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी.तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की गई। पतासाजी के दौरान आरोपियों के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश कर रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर पूर्व में भेजा गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाई गई थी, जिनके द्वारा पृथक-पृथक स्थानों पर डेरा डालते हुए 48 घंटों के भीतर प्रकरण में फरार आरोपी रिंकू साहू, अजय श्रीवास एवं विधि से संघर्षरत नाबालिग को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया है। जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम आरोपी –

1. रिंकू साहू उर्फ मेडी पिता प्रेम साहू आयु 19 वर्ष।

2. अजय श्रीवास पिता जनकराम श्रीवास आयु 28 वर्ष

3. विधि से संघर्षरत नाबालिग।

सभी निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा सरकंडा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!