छत्तीसगढ़

दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली अत्यंत शातिर कुसमी गिरोह की 10 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 12.10.2024 को एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल को सूचना मिला कि पत्थलगांव दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले में पहने हुये चैन को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है, इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ करने पर वहां के कुल 07 महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई।

एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव द्वारा तत्काल टीम बनाकर आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फूटेज को खंगाला गया जिसमें बच्चे पकड़े हुये कुछ महिलाओं द्वारा बड़े ही शातिराना तरीके से दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं का गले से चैन स्नेचिंग करती दिखी, पुलिस द्वारा सायबर सेल की मद्द से तत्काल कार्यवाही करते हुये वहां से कुल 08 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया एवं बस के माध्यम से भाग रही अन्य 02 महिलाओं का बतौली तक पीछा कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर उनसे चोरी किया हुआ कुल 08 नग मंगलसूत्र जप्त किया गया है।

दुर्गा विसर्जन के दौरान चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 10 महिला सदस्यों (1) श्रीमती बसंती उम्र 42 साल (2) श्रीमती ललिता उम्र 23 साल (3) श्रीमती बसंती उम्र 29 साल (4) श्रीमती फूलसुंदरी उम्र 20 साल (5) श्रीमती कबूतरी उम्र 40 साल (6) श्रीमती राजमुनी उम्र 50 साल (7) श्रीमती मति बाई उम्र 40 साल (8) श्रीमती मिनी बाई उम्र 50 साल (9) श्रीमती सुहाना बाई उम्र 25 साल, (10) श्रीमती भारती गिरी उम्र 20 साल सभी निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर (छ.ग.) को पत्थलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती है, इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना एवं पैसा चोरी करने की बात बताया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “उपरोक्त सभी महिलायें कुसमी थाना क्षेत्र की निवासी हैं, बलरामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है, इन सभी महिलाओं का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है, आगे जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!