कांकेर: दिनाँक 02/07/2024 को कृषि विभाग द्वारा पखांजूर में ट्रक क्रमांक RG 11 GB 9189 से बरामद खाद का परीक्षण पश्चात खाद नकली होना पाये जाने पर थाना पखांजूर में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 318(4),3(5),336 (3),338,340(2) बीएनएस, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा लगा कर क्रयावही में दो आरोपियों अनिमेश घरामी निवासी पीव्ही 23 लखनपुर तथा ट्रांसपोर्टर उस्मान खान निवासी राजस्थान की गिरफ्तारी की गई थी। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के. एलेसेला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री डॉ. प्रशांत शुक्ला, एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी पखांजूर श्री लक्ष्मण केवट के मार्गदर्शन में थाना पखांजूर की टीम प्रकरण की विवेचना हेतु राजस्थान भेजी गई थी। विवेचना के दौरान नमक को रंगकर उसे खाद की बोरी में भरकर खाद के रूप में विक्रय करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ हुआ। इस गिरोह में श्री जैन केम फूड नावा सिटी के मालिक विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन और उपकार जैन निवासी नावा सिटी जिला डीडवाना राजस्थान अधिक मुनाफे के लिए अपनी फैक्ट्री में नमक को रंगीन बनाकर नकली पोटाश खाद के रूप में तैयार किया जाता था। शिवकृष्ण गुर्जर निवासी और ओमप्रकाश भदाना निवासी जयपुर राजस्थान, श्री जैन केम फूड फैक्ट्री में इंडियन पोटास लिमिटेड हाईटैक बायोटैकनोलाजी लिखा हुआ (प्रिंटेड) बारदाना (बोरा) पहुँचाते थे जिसमें इस नकली पोटाश खाद की पैकेजिंग की जाती थी।
Related Articles
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च
बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 5 थाना क्षेत्रों में मचा रखी थी सनसनी
दुर्ग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…








