छत्तीसगढ़

सीपत : अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

सीपत : दिनांक 10.10.2024 को थाना सीपत के द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं जूर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुआ था। मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम खांडा की ओर से कौडिया ग्राम की ओर अपने मोटर सायकल में कच्ची महुआ षराब भारी मात्रा में रखकर ग्राम पोडी के रास्ते आ रहा है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां अमन सिंह मरावी उर्फ झिल्ली पिता कामता मरावी उम्र 23 साल निवासी इमली चैक खांडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 1. एक काले रंग के बैग के अंदर पोलीथीन के पन्नी में 21 लीटर देषी महुआ कच्ची शराब कीमती 4200 रूपये 2. मो.सा.क्रमांक सीजी 10 बी आर 3285 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

अमन सिंह मरावी उर्फ झिल्ली पिता कामता मरावी उम्र 23 साल निवासी इमली चैक खांडा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्ती शराब और वाहन-

1. 21 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4200 रूपये

2. मो.सा.क्रमांक सीजी 10 बी आर 3285

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!